REET news 2020 :
#Jaipur: प्रदेश के करीब 11 लाख बेरोजगारों का इंतजार हुआ खत्म। आज माननीय मुख्यमंत्रीजी ने की बड़ी घोषणा ....
मुख्यमंत्री ने कहा की 25 अप्रैल 2021 को आयोजित होगी रीट अध्यापक पात्रता परीक्षा....
और इसके लिए जल्द ही जारी कर दी जायेगी विज्ञप्ति....
राजस्थान सरकार (Rajasthan Govt) ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) के न्यूनतम उत्तीर्णांक में परिवर्तन करते हुए एक नया आदेश जारी किया है। जिसकी जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) ने अपने ट्विटर हैंडल के मध्यम से है।
गोविन्द सिंह डोटासरा ने अपने ट्विटर पर नये आदेश की कॉपी साझा करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद्, नई दिल्ली (NCTE) द्वारा जारी दिशा निर्देश के आधार पर राज्य सरकार के पास TET में न्यूनतम उत्तीर्णांक में रियायत देने का अधिकार है।
इसी अधिकार के तहत राज्य सरकार ने रीट में विभिन्न श्रेणियों के लिए न्यूनतम उत्तीर्णांक निर्धारित किए गए हैं। राज्य के किस श्रेणी के उम्मीदवारों को रीट में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम कितने अंक चाहिए, इसकी जानकारी नीचे दी जा रही है -
सामान्य/अनारक्षित(GEN.) - 60%अंक (टीएसपी/नॉन टीएसपी)
अनुसूचित जनजाति (ST), - 55% अंक (नॉन टीएसपी)
अनुसूचित जनजाति (ST), - 36 %अंक (टीएसपी)
अनुसूचित जाती(SC), अन्य पिछड़ा वर्ग(OBC), अति पिछड़ा वर्ग(MBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग(EWS), - 55 %अंक
समस्त श्रेणी की विधवा और परित्यक्ता महिलाएं एवं भूतपूर्व सैनिक - 50% अंक (टीएसपी व नॉन टीएसपी)
दिव्यांग - 40 %अंक (टीएसपी व नॉन टीएसपी)
सहरिया जनजाति - 36% अंक (टीएसपी व नॉन टीएसपी)
कब होगी परीक्षा
#Jaipur: प्रदेश के करीब 11 लाख बेरोजगारों का इंतजार हुआ खत्म, 25 अप्रैल 2021 को आयोजित होगी रीट अध्यापक पात्रता परीक्षा.....
इससे पहले गोविन्द सिंह डोटासरा ने बताया था कि राज्य सरकार रीट परीक्षा के आयोजन की दिशा में प्राथमिकता से काम कर रही है। अंकों में रियायत देने के संबंध में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को नोडल एजेंसी बनाने संबंधी आदेश जारी कर दिया गया है। जल्द ही परीक्षा की तारीख घोषित की जाएगी...


Comments
Post a Comment