GEOGRAPHY

परिवहन Transport

                                    परिवहन
    यात्रियों एवम् वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान पर लाना व् ले जाना परिवहन कहलाता है।
परिवहन के प्रकार(साधन):- 
1 स्थल परिवहन
2 जल परिवहन
3 वायु परिवहन
1 स्थल परिवहन:-    स्थल मार्गों से होने वाला परिवहन स्थल परिवहन कहलता है । इसे 3 भागों में विभाजित किया जा सकता है।
A सड़क परिवहन
B रेल परिवहन
C पाईप लाइन परिवहन
2 जल परिवहन:-    जलीय मार्गों से होने वाला परिवहन।
A अन्तःस्थलीय जल परिवहन
B महासागरीय जल परिवहन
 3 वायु परिवहन:-    वायु मार्गों से होने वाला परिवहन।
A राष्ट्रिय वायु परिवहन
B अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन
                  सड़क परिवहन  
     भारत  में यात्री भार का 80% एवं माल का 65 प्रतिशत सड़क परिवहन द्वारा ढोया जाता है।
 सड़कों के प्रकार :-
1 राष्ट्रीय राजमार्ग
2 राज्य राजमार्ग
3 जिला सड़कें
1 राष्ट्रीय राजमार्ग:-   
                   यह देश के बड़े नगरों को आपस में जोड़ते है। इनका नियंत्रण व् सञ्चालन केंद्रीय सार्वजनिक निर्माण विभाग (CPWD) द्वारा किया जाता है ।

2 राज्य राजमार्ग:-
                    यह राज्य के विभिन्न जिलों व् शहरों को जोड़ती है।इनका नियंत्रण व् सञ्चालन राज्य के सार्वजनिक निर्माण विभाग (SPWD) द्वारा किया जाता है ।

3 जिला सड़कें:-
                    यह जिले के विभिन्न भागों को जोड़ती है। इनका निर्माण व् नियंत्रण सार्वजनिक निर्माण विभाग, नगरपरिषद, नगरनिगम, नगरपालिका तथा स्थानीय बोर्डों द्वारा किया जाता है।

सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग :-
                     NH 44 - इसकी कुल लम्बाई 4016 Km. है। यह श्रीनगर से कन्याकुमारी तक जाता है।
नॉट:- पुराने नम्बर के अनुसार सबसे लम्बा राजमार्ग NH-7 वाराणसी से कन्याकुमारी तक 2369Km. लम्बा था।


स्वर्णिम चुतुर्भुज परियोजना:-  

                    देश के 4 बड़े महानगरों दिल्ली ,मुम्बई, चेन्नई व् कोल्कता को 1 चुतुर्भुज के रूप में 4 लेंन  व् 6 लेन राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में जोड़ने वाली परियोजना 2001 में शुरू की गई जिसकी कुल लम्बाई 5846Km. है।

उत्तर दक्षिण गलियारा:-
                         यह श्रीनगर से कन्याकुमारी तक 4016 Km लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग है।
पूर्व पश्चिम गलियारा:-
                  यह सिलचर (असम) को पोरबन्दर (गुजरात) से जोड़ने वाला 3700Km लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग NH27 है।
उत्तर - दक्षिण व्  पूर्व पश्चिम गलीआरे एक दूसरे को झांसी( उत्तर प्रदेश) में काटते हैं
उत्तर दक्षिण गलीआरा व्  स्वर्णिम चतुर्भुज योजना का संयुक्त मार्ग :-
 1  दिल्ली से आगरा के बीच
2  बेंगलुरु से कृष्णागिरी के बीच
 पूर्व पश्चिम गलीयारा व स्वर्णिम चतुर्भुज योजना का संयुक्त मार्ग :-
1 उदयपुर से चित्तौड़गढ़ के बीच
2 अकबरपुर से कानपुर के बीच
       राजस्थान में उत्तर दक्षिण गलीयारा धौलपुर जिले से NH-44 पुराना नंबर NH 03  तथा पूर्व पश्चिम गलियारा सिरोही उदयपुर चित्तौड़गढ़ कोटा बारा जिलों  से NH 27( पुराने नंबर 27) गुजरता है।
        राजस्थान में स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना जयपुर अजमेर भीलवाड़ा चित्तौड़गढ़ उदयपुर डूंगरपुर जिलों से (पुराने नंबर NH 8, 79, 76)  नए नम्बर NH 48,58 व् 27 गुजरते है।

 प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क निर्माण योजना (25/12/2000) :-                   1991 की जनगणना को आधार बनाते हुए एक हजार की आबादी वाले गांवों को 2003 तक तथा 500 की आबादी वाले गांवों को 2007 तक सड़क मार्ग से जोड़ें जाने का प्रस्ताव था।
           आदिवासी पहाड़ी क्षेत्रों के लिए 250 की आबादी को आधार बनाया गया था इसके बाद 2005 में मुख्य मंत्री सड़क निर्माण योजना भी प्रारंभ की गई।
 सीमा सड़क संगठन (बी.आर.ओ.) 1964 :- 
          इसके द्वारा भारत के सिमावर्ती क्षेत्रों में सड़क मार्ग का विकास किया गया है इसके लिए चेतक , हीरक आदि योजनाएं चलाई गई हैं।

सागर माला परियोजना 2014:-   
                 इसमें बंदरगाह को देश के आंतरिक भागों से सड़क मार्ग से जोड़ना, बंदरगाह का विकास करना, बंदरगाह के निकट औद्योगिक क्षेत्रों का विकास करना आदि कार्य शामिल किए जाएंगे ।

भारत माला योजना 2015:- 
                  इसमें भारत के सिमावर्ती राज्यों में गुजरात से मिजोरम तक अंतर्राष्ट्रीय सीमा के सहारे सड़क मार्गों का विकास, देश में आर्थिक गलियारे का विकास, आदि कार्य किए जाएंगे। तथा अंतर्राष्ट्रीय सीमा के सहारे इस परियोजना में 1500 किलोमीटर लंबी सड़के राजस्थान में भी बनाई जायेगी।

सेतु भारतम 2016 :- 
              इस परियोजना में 2019 तक सभी राष्ट्रीय राजमार्ग को पुल बना कर रेलवे क्रासिंग से मुक्त किया जाएगा ।

राजस्थान रोडविज़न 2025 :-
               इस परियोजना में शुरुआती 15 वर्षों में सभी गांवों को सड़कों से जोड़ने तथा आगामी 10 वर्षों में 2015 से 2025 के बीच एक्सप्रेस हाईवे, फ्लाई ऑवर व रिंग रोड आदि बनाए जाने का  लक्ष्य रखा गया है।
इस फ़ाइल को .pdf में Download करने के लिए निचे दिए गए Link पर Click करे. DOWNLOAD

                                  रेल परियोजना
            भारत में पहली रेल 1853  में मुंबई से थाने के बीच चली थी। जबकि राजस्थान में पहली रेल 1874 में बांदीकुई (दोसा) से आगरा फोर्ट चली थी। तथा  भारत की पहली विद्युत चालित रैल डेक्कन क्वीन मुंबई से थाने के बीज 1929 में शुरू व्  नियमित रुप से 1930 से चलाई गई।

 रेलवेलाइन  के प्रकार:-
1  ब्रॉड गेज 1.67m
2  मिटर गेज 1m
3 नैरो गेज  0.762m

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल भारत के पहाड़ी रेल मार्ग:-
 1 कालका शिमला रेलमार्ग
2  दार्जिलिंग हिमालय रेलमार्ग
3  नीलगिरी रेल मार्ग

भारत के रेलवेज़ोन और मुख्यालय:-
1 उत्तर रेलवे         दिल्ली
 2 दक्षिण रेलवे      चेन्नई
3  पूर्व रेलवे          कोलकाता
4 पश्चिमी रेलवे      मुंबई चर्चगेट
5 उत्तर मध्य रेलवे  इलाहाबाद
6  दक्षिण मध्य रेलवे  सिकंदराबाद(तेलंगाना)
7 पूर्व मध्य रेलवे    हाजीपुर (बिहार )
8 पश्चिमी मध्य रेलवे  जबलपुर (मध्य प्रदेश)
9  उत्तर पश्चिमी रेलवे  जयपुर
10 उत्तर पूर्वी रेलवे  गोरखपुर (उत्तरप्रदेश)
11 दक्षिण पूर्वी रेलवे - कोलकाता
12 दक्षिण पश्चिम रेलवे हुबली (कर्नाटक)
13  मध्य रेलवे      मुम्बई सेन्ट्रल
14 उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे  गोवाहाटी (असम)
15 दक्षिण पूर्व तटीय रेलवे  भुवनेश्वर (उड़ीसा)
16 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
मेट्रो रेलवे       कोलकाता
नोटः राजस्थान में 5 रेलवे मण्डल है-
1 जयपुर
2 बीकानेर
3 जोधपुर
4 अजमेर
5 कोटा
नोटः कोटा मण्डल पश्चिमी मध्य रेलवे ज़ोन के मध्य आता है जबकि शेष 4 मण्डल उत्तर पश्चिमी रेलवे ज़ोन के अंतर्गत आते है।
राजस्थान में रेलवे प्रशिक्षण केंद्र उदैपुर में है जहाँ सबसे बड़ा मॉडल कक्ष है।
इस फ़ाइल को .pdf में Download करने के लिए निचे दिए गए Link पर Click करे. DOWNLOAD

                                वायु परिवहन
            भारत में वायु परिवहन की शुरुआत 1911 में इलाहाबाद से नैनी के बीच डाक सेवा के रूप में की गई थी।
 1953  में वायु परिवहन का राष्ट्रीयकरण किया गया, तथा इंडियन एयरलाइंस का गठन किया गया ।
भारत के प्रमुख हवाई अड्डे:-
 1 इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नई दिल्ली (पालम हवाई अड्डा)
2  छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा मुंबई (सांताक्रुज हवाई अड्डा)
3 कामराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा चेन्नई (मिनाम्बकम् हवाई अड्डा )
4  नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कोलकाता (दमदम हवाई अड्डा)
5 राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा हैदराबाद
6 सांगानेर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा जयपुर


राजस्थान के हवाई अड्डे  (नागरिक हवाई अड्डे):-  1 सांगानेर हवाई अड्डा   जयपुर
2 डबोक हवाई अड्डा  उदयपुर
3 रातानाडा हवाई अड्डा  जोधपुर
4 किशनगढ़ हवाई अड्डा अजमेर
5 कोटा हवाई अड्डा कोटा
6 जैसलमेर हवाई अड्डा जैसलमेर

वायु सेना के हवाई अड्डे:-
1 सूरतगढ़ हवाई अड्डा  गंगानगर
2 नाल हवाई अड्डा (भूमिगत) बीकानेर
3 उत्तरलाई हवाई अड्डा बाड़मेर
4 फलोदी हवाई अड्डा  जोधपुर
5 जैसलमेर हवाई अड्डा  जैसलमेर
6 जोधपुर हवाई अड्डा जोधपुर

 उड्डयन योजना -2017:- 
                  अप्रैल 2017 में सभी लोगों तक वायु परिवहन की पहुंच सुनिश्चित करने हेतु इस योजना की शुरुआत की गई। इस योजना का प्रमुख नारा " उड़े देश का आम नागरिक" रखा गया।
इस फ़ाइल को .pdf में Download करने के लिए निचे दिए गए Link पर Click करे. DOWNLOAD

                              जल परिवहन
 भारत के राष्ट्रिय जलमार्ग:-
NW 1 -  इलाहबाद से हल्दिया 620 Km गंगा नदी पर स्थित सबसे लम्बा जलमार्ग
NW2  - सदिया से धुबरी जलमार्ग ब्रह्मपुत्र नदी पर स्थित मार्ग (असम)
NW3  - कोलम् से कोट्टापुरम् (केरल)
NW4 - काकीनाडा से पुदुचेरी (केरल)
NW5  - उड़ीसा तट पर ब्राह्मणी व् महानदी को जोड़ने वाला जलमार्ग
NW6 - असम में बराक नदी पर लक्खीपुर से भागा के बिच प्रस्तावित जलमार्ग।
नोटः वर्तमान में 105 जलमार्ग और प्रस्तावित है।

                            पाइपलाइन परिवहन
1  नाहरकटिया नूनमती बरौनी पाइपलाइन :- यह भारत की पहली पाइपलाइन है जिसकी एक साखा हल्दिया तक तथा दूसरी शाखा कानपुर तक जाती है। इसकी कुल लम्बे 1167Km है।
2  जामनगर लोनी पाइपलाइन:-   lpg गैस का परिवहन  करने वाली सबसे लम्बी पाइपलाइन  है ।
3  हाजिरा विजयपुरा जगदीशपुर(HBJ)  पाइपलाइन:-  विश्व की सबसे लंबी भूमिगत गैस पाइपलाइन है । जो कि 1750Km लम्बी है ।
4  मुंबई हाई -अंकलेश्वर-कोयली पाइपलाइन:- 210km लम्बी तेल व् गैस परिवहन हेतु दोहरी पाइपलाइन ।
5 सालया कोयली मथुरा पाइपलाइन:- सलाया गुजरात से मथुरा तक 1256km लम्बी पाइपलाइन।
इस फ़ाइल को .pdf में Download करने के लिए निचे दिए गए Link पर Click करे. DOWNLOAD

No comments:

Post a Comment