GEOGRAPHY

विश्व की प्रमुख नदियां

                         विश्व की प्रमुख नदियां
  •  सेंट लॉरेंस नदी -ओंटेरियो झील से निकलकर सेंट लॉरेंस की खाड़ी में गिरती है इस नदी के किनारे  क्वैबेक एवं मोंट्रियल (कनाडा) बंदरगाह स्थित है|
  •  मिसीसिपी नदी -उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की सबसे लंबी नदी है इसका डेल्टा पक्षी के पंजे जैसा है |
  • कोलरेडो नदी- यह विश्व की सबसे गहरी खाई ग्रांड केनियन का निर्माण करती है एवं कैलिफोर्निया की खाड़ी में गिरती है ।
  • रियोग्राण्डे नदी -USA व मेक्सिको के बीच सीमा बनाती है।
  • ओरिनिको नदी- वेनेजुएला में इसकी सहायक नदी पर विश्व का सबसे ऊंचा जल प्रपात स्थित है एंजेल जलप्रपात 979 मीटर ।  
PDF. File download करने के लिए निचे दिए गए link पर click करें   
  • अमेजन नदी - ब्राजील के भूमध्य रेखीय क्षेत्रों में प्रवाहित होने वाली अपवाह क्षेत्र की दृष्टि से सबसे बड़ी नदी है ।लंबाई के आधार पर दूसरी सबसे बड़ी नदी है। अमेजन बेसिन में वर्षा वनों का सर्वाधिक क्षेत्रफल है जिन्हें सेल्वा / पृथ्वी का फेफड़ा आदि नाम से जाना जाता है। इस बेसिन में एनाकोंडा सर्प पाए जाते हैं ।
  • नीलनदी - विक्टोरिया झील से निकल कर भूमध्य सागर में गिरती है विश्व की सबसे लंबी नदी है लगभग 6500 किलोमीटर। इस पर मिश्र में अस्वान बांध बना हुआ है।
  • नाइजर नदी- अत्यधिक ताड़ तेल के परिवहन के कारण इसे तेल नदी भी कहा जाता है |
  • वोल्टा नदी- घाना 
  • कांगों /जायरे नदी - यह भूमध्य रेखा को दो बार काटती है ।
  • जेम्बेजी नदी - यह नदी जाम्बिया व् जिम्बावे के बीच सीमा बनाती है ।
  • लिम्पोपो नदी- यह नदी दक्षिण अफ्रीका के बोत्सस्वाना व् जिंबाब्वे के बीच सीमा बनाती है यह नदी मकर रेखा को दो बार काटती है ।
  • ऑरेंज नदी- दक्षिण अफ्रीका  नामीबिया के बीच सीमा बनाती है।
  • राइन नदी - फ्रांस एवं जर्मनी के बीच सीमा बनाते हुए  भ्रंश घाटी में प्रवाहित होती है इसके एक तरफ वस्जेस पर्वत फ्रांस में तथा दूसरी तरफ ब्लेक फॉरेस्ट एवं होर्ज् पर्वत जर्मनी में स्थित है यह नदी अत्यधिक कोयले का परिवहन करती है तथा विश्व की सबसे व्यस्त नदी है
  •  सबसे व्यस्त बंदरगाह - रॉटरडम नीदरलैंड में
  •  सबसे व्यस्त समुद्री मार्ग - उत्तरी अटलांटिक जल मार्ग 
  • सीन नदी- पेरिस में स्तिथ है ।
  • पो नदी -इटली में स्तिथ है-
  •  डेन्यूब नदी-  यह जर्मनी के ब्लैक फॉरेस्ट पर्वत से निकलकर ऑस्ट्रिया(वियना) स्लोवाकिया(ब्रातिसलावा) सर्बिया (बेलग्रेड) हंगरी(बुड्ढापेस्ट) आदि देशो के राजधानी नगरों को जोड़ती हुई काला सागर में गीरती है 
  • वोल्गा नदी- यूरोप की सबसे लंबी नदी है जिसे एक नहर के माध्यम से डॉन नदी से जोड़ा गया है।
  • ऑल यनिसी व् लीना नदी- आर्कटिक सागर में गिरती है तीनों नदियां सर्दियों में जम जाती है 
  • दलला फरात -यह इराक में सयुक्त होकर सत अल अरब के रुप में प्रवाहित होती हे तथा फारस की खाड़ी में गिरती है।
  • आमु व सर दरिया -मध्य एशिया में प्रवाहित होते हुए अर्ल सागर में गिरती है।
  • सिंधु नदी - तिब्बत की कैलाश पर्वत श्रेणी पर मानसरोवर झील से निकलकर भारत व पाकिस्तान से होते हुए अरब सागर में गिरती है इस नदी में बाएं किनारे पर झेलम चिनाब रावी व्यास व सतलज नदियां तथा दाएं और श्योक गिलगीत काबुल नदियां मिलती है ।
  • गंगा नदी - हिमालय श्रेणी में गंगोत्री हिमनद उत्तराखंड से निकलकर उत्तराखंड उत्तर प्रदेश बिहार पश्चिम बंगाल एवं बांग्लादेश आदि से होती हुई ब्रह्मपुत्र के साथ मिलकर बंगाल की खाड़ी में गिरती है जहां विश्व का सबसे बडा डेल्टा सुंदरवन का डेल्टा बनाती है इसकी एक शाखा पश्चिमी बंगाल में हुगली नाम से तथा दूसरी बांग्लादेश में पदमा नाम से जानी जाती है 
  • ब्रह्मपुत्र नदी- तिब्बत में कैलाश पर्वत श्रेणी से निकलकर भारत एवं बांग्लादेश से होती हुई बंगाल की खाड़ी में गिरती है इसे तिब्बत में सांग पो/सांपु अरुणाचल में दिहाँग असम में ब्रह्मपुत्र एवं बांग्लादेश में जमना कहा जाता है बांग्लादेश मे इसके साथ मेघना नदी भी मिल जाती है
  • यांग टी सी नदी -यह एशिया की सबसे लंबी नदी है जो शंघाई के पास पूर्वी चीन सागर में गिरती है।
  •  हांग हो नदी/ पीली नदी(चीन का शोक) - यह चीन के लोयस के पठार से प्रवाहित होती है तथा पीला सागर में गिरती है आमूर नदी -कुछ दूरी तक चीन एवं साइबेरियाई रूस के बीच सीमा बनाती है। 
        इस chapter की   PDF. File download करने के लिए निचे दिए गए link पर click करें   

No comments:

Post a Comment